VIDEO: समुद्र की लहरों के बीच दिया बच्चे को जन्म

author-image
New Update
VIDEO: समुद्र की लहरों के बीच दिया बच्चे को जन्म

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : एक महिला ने समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए। महिला ने अपनी डिलीवरी को 'Free Birth' नाम दिया है। 37 साल की इस महिला का नाम जोसी है और वो Nicaragua की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं।

वीडियो को अबतक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जिसमें जोसी अपने 42 साल के पति Benni Cornelius के साथ नजर आ रही हैं। डिलीवरी में जोसी के पति ने मदद की थी। उन्होंने तौलिये, गर्भनाल को रखने के लिए बाउल जैसी आम चीजों का ही इस्तेमाल किया था। डिलीवरी में कोई आधुनिक उपकरण या तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था।