असम-मेघालय में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

author-image
New Update
असम-मेघालय में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है। असम-मेघालय सीमा के साथ असम की राजधानी गुवाहाटी के बाहरी इलाके में जलजमाव से हालात खतरनाक बने हुए हैं। सड़क जलमग्न हैं। कई वीडियो सामने आए हैं जो डरावनी है। जोराबत इलाके में भारी जलभराव वाली गली में एक कार को लगभग पूरी तरह से जलमग्न देखा जा सकता है। गली के दोनों ओर लगी दुकानों की एक कतार भी बारिश के पानी के साथ लगभग अंदर प्रवेश करती दिखाई देती है।