पुजारी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

author-image
New Update
पुजारी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजस्थान के अलवर जिले में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक मंदिर के बुजुर्ग पुजारी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मां ने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद लोगों ने आरोपी पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया, आरोपी पुजारी सुनील उर्फ सुन्ना उसकी बेटी को बहला फुसलाकर मंदिर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं वहां पहुंची तब आरोपी उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था। उसके शोर मचाने से आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान उसके सिर में भी चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुजारी सुनील राजगढ़ के बहाली गांव का रहने वाला है। उसकी शादी नहीं हुई है। कई साल वह गांव के मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। लोगों का कहना है, पुजारी इस तरह का काम कर सकता है, इसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।