दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने वाला सात आरोपियों हुआ गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने वाला सात आरोपियों हुआ गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : झारखंड के गोड्डा जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजाभिट्टा थाना क्षेत्र के इलाके में सोमवार को एक लड़की को कथित तौर पर अपराधियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर राजाभीटा थाने में मंगलवार को कांड संख्या 11/2022 के तहत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन सिंह ने कहा है कि घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा गया, उसके बाद एक पुलिस टीम का गठन कर सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई और बुधवार को उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था।