शुक्रवार सुबह 9 बजे इंतजार खत्म, इस वेबसाइट पर देखे रिजल्ट

author-image
Harmeet
New Update
शुक्रवार सुबह 9 बजे इंतजार खत्म, इस वेबसाइट पर देखे रिजल्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2022 के नतीजों की घोषणा का प्रतीक्षा कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो जाएगा। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) द्वारा शैक्षिक वर्ष 2021-22 में कक्षा 10 यानि माध्यमिक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा 3 जून 2022 को सुबह 9 बजे की जाएगी। WBBSE 10वीं परिणाम 2022 की औपचारिक घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक को राज्य के परीक्षा पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। WBBSE पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in पर जारी करेगा।