राज्यसभा चुनाव: पंजाब में कौन होंगे आप के उम्मीदवार?

author-image
New Update
राज्यसभा चुनाव: पंजाब में कौन होंगे आप के उम्मीदवार?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आम आदमी पार्टी ने दो पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा सदस्य के तौर पर नामित किया है। इनमें वातावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल और पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने शाहकोट के गांव सीचेवाल में संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने संत सीचेवाल के कामों की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद से ही संत सीचेवाल के नाम पर मुहर लगने की चर्चाएं शुरू हो गई थी।