दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल

author-image
New Update
दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मानसून से पहले देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार चार दिनों से मौसम सुहाना है। वहीं यहां आज भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है।