पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार

author-image
New Update
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है।