ऋषभ पंत को झांसा देकर ठग लिए 1.63 करोड़

author-image
New Update
ऋषभ पंत को झांसा देकर ठग लिए 1.63 करोड़

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ऋषभ पंत के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। आईपीएल 2022 से उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो गई है। अब उन्हें पैसों का भी फटका लगा है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महंगी घड़ियां को सस्ते दामों में दिलाने के नाम पर ठगा गया है। ठगने वाला एक पूर्व क्रिकेटर है। पंत के धोखाधड़ी करने वाला धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह है। वह हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर है। दरअसल ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों पर खरीदने के चक्कर में 1.63 करोड़ रुपए का चूना लगा। मृणांक सिंह ने करोड़ों की कीमत वाली महंगी लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों पर दिलाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया। पंत फ्रेंक मुलर वैनगार्ड सीरीज की क्रेजी कलर वॉच 36 लाख 25 हजार रुपए और और रिचर्ड मिली वॉच 62 लाख 60 हजार रुपए में खरीदना चाहते थे। इसके लिए मृणांक सिंह को पैसे दिए थे। अब ऋषभ पंत मृणांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।