चिरेका के श्री बेग और श्री भुमिज राष्ट्रीय रेल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित

author-image
New Update
चिरेका के श्री बेग और श्री भुमिज राष्ट्रीय रेल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: भारतीय रेल के मानचित्र पर बेहतरीन सेवा प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान चयनित कर्मचारियों को रेल बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें रेल मंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष भी भुवनेश्वर में 67वां राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार 2022 का आयोजन आगामी 28 मई 2022 को किया जा रहा है। इस समारोह में देश भर के चयनित रेल कर्मचारी और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस समारोह में स्रर्वाधिक विद्युत् रेलइंजन का निर्माण कर पुनः लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी चितरंजन रेलइंजन कारखाना के एक अधिकारी और एक कर्मचारी को भी रेल मंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इस साल श्री एम. एम. जी वारिस बेग,उप मुख्य यांत्रिक अभियंता,प्लांट (DyCME/Plant) और श्री कांति प्रसन्न भुमिज,वरीय अनुभाग अभियंता, डी एंड डी (SSE/D&D) का नाम राष्ट्रीय रेल पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। जानकारी हो कि चिरेका के श्री बेग और श्री भुमिज को उनके ईमानदार और कार्य कुशल परिश्रम व सफल प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा। जो चितरंजन रेलइंजन कारखाना के लिए गौरव की बात है। विदित हो कि श्री बेग द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा व समर्पित योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इनके द्वारा किए गए रेलइंजन उत्पादन के क्षेत्र में तकनीकी विकास और कुशल प्रबंधन के लिए इन्हें यह सराहना मिली। सेवा क्षेत्र में किए गए अभिनव और ईमानदार प्रयासों को लेकर उन्हें यह पुरस्कार से नवाजा जायेगा।



श्री बेग के दक्ष पर्यवेक्षण में चिरेका में M&Ps और EOT Crane के सुरक्षित रख- रखाव के कारण पिछले वित्तीय वर्ष में M&Ps की उपलब्धता पर्याप्त हासिल कि, जो लोको उत्पादन की क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। इन्होंने चिरेका के विरासत संरक्षण के दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा इनके द्वारा किए गए अन्य इनोवेटिव कार्यों से चितरंजन रेलइंजन कारखाना को काफी लाभ पहुंचा। वहीँ द्वितीय चयनित कर्मचारी, श्री भूमिज, को उनके तत्परता सहित कठिन परिश्रम और समर्पित सफल प्रयास के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. श्री भूमिजने three phase electric locomotives के control wiring के लिए प्रणाली की समीक्षा के लिए पहल की और 3-D modelling के माध्यम से नियंत्रण तारों को अनुकूलित और मानकीकृत किया। श्री भूमिज द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेलवे बोर्ड के स्तर पर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। चिरेका परिवार के इन दोनो को राष्ट्रीय रेल पुरस्कार 2022के लिए चुने जाने पर श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक, चिरेका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।