स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आईपीएल 2022 का आज 69वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 160 रन की चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। दिल्ली की तरफ से रोवमन पॉवेल ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके।