मिस्टर इंडिया का आज 38वीं सालगिरह, जानिए इस कपल की लव स्टोरी

author-image
Harmeet
New Update
मिस्टर इंडिया का आज 38वीं सालगिरह, जानिए इस कपल की लव स्टोरी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की आज यानी 19 मई,2022 को 38वीं शादी की सालगिरह है। आज इस खास मौके पर हम आपको उन दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।



इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में एक अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई थी। पहली बार सुनीता की आवाज सुनते ही अनिल को उनसे प्यार हो गया था। इस कॉल के बाद दोनों एक पार्टी में मिले थे। जहां पहली बार दोनों आमने सामने हुए और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ती गई। इस तरह दोनों में दोस्ती हुई और कब यह दोस्ती प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। अनिल कपूर और सुनीता कपूर को इस समय तक समझ आ गया था कि वह इस-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। एक फेमस मॉडल होने की वजह से सुनीता अक्सर विदेश की यात्रा भी करती थी लेकिन दोनों ने इस वजह से अपने रिश्ते पर कभी असर नहीं पड़ने दिया था। कमाल की बात यह थी कि शादी के बंधन में बंधने से पहले यह कपल करीब 11 साल तक रिलेशनशिप में था। 19 मई, 1984 को लगभग 10 लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी हो गई थी।