डिंपल ने कमरिया गाने पर मचाई धमाल : देखिये वीडियो

author-image
New Update
डिंपल ने कमरिया गाने पर मचाई धमाल : देखिये वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भोजपुरी फिल्मों और गाने लोगों को काफी पसंद आती है। कोई भी भोजपुरी फिल्म या गाना जैसे ही रिलीज होता है, वह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। काफी लोग भोजपुरी सिंगर और अभिनेता अरविंद अकेला की गाने के दीवाने हैं।



हाल ही में अरविंद अकेला और अभिनेत्री डिंपल सिंह का नया गाना कमरिया रिलीज हुआ है। ये गाना काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है और जिसे हर कोई खूब पसंद कर रहा है। इस वीडियो में अरविंद अकेला और डिंपल सिंह का डांस और जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। कमरिया फाटेला गाने में डिंपल सिंह ने साड़ी पहनी है और उनके डांस मूव्स काफी शानदार हैं। अरविंद अकेला और डिंपल सिंह के इस गाने को अब तक सात लाख से ज्यादा व्यूज और 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।