यहाँ गरजा निगम का बुलडोज

author-image
New Update
यहाँ गरजा निगम का बुलडोज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मंगलवार को हुई रिठाला में कार्रवाई के बाद आज पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान निगम के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने आम आदमी पार्टी के विधाय कुलदीप कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर निगम के अभियान का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।