टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: जामुड़िया में हुई गोलीबारी में बबन अंसारी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सजले भाई पर गोली चलाने का आरोप है। घटना जामुड़िया अन्तर्गत 12 नंबर वार्ड के श्रीपुर के नजीर पारा में हुई। गोली लगने के बाद शेख हैदर अंसारी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसके सीने और पीठ पर चोट के निशान हैं। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके सिर में गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग की गई है। मृतक युवक की मां ने शिकायत दर्ज कराई है।सजले भाई शेख हैदर अंसारी ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई शेख बबन अंसारी को गोली मार दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमुड़िया पुलिस ने आरोपी हैदर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जामुड़िया पुलिस घटना की जांच कर रही है।