समुद्र की गहराई में मिली खोज वैज्ञानिकों को डाला हैरत में

author-image
Harmeet
New Update
समुद्र की गहराई में मिली खोज वैज्ञानिकों को डाला हैरत में

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनियाभर के समुद्र कई रहस्यों से भरे पड़े हैं जो आज भी एक राज हैं। जमीन पर या समुद्र में आए दिन वैज्ञानिक ऐसी चीजों की खोज करते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देती हैं। समुद्र की गहराई में शोधकर्ताओं ने अजीबगरीब पत्थरों की बनावट को देखा है। यह पीले ईंटों से बने एक खड़ंजे की तरह दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस सड़क को लेकर कई तरह दावे कर रहे हैं। एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने इस सड़क की खोज की है। शोधकर्ताओं ने इसको एक आईलैंड बताया है जो हजारों साल पहले प्रशांत महासागर में डूब गया था। समुद्र की गहराई में मिली पीले ईंटों से बनी इस सड़क ने वैज्ञानिकों को भी हैरत में डाल दिया है। महासागर में इस रहस्यमयी सड़क को देखकर शोधकर्ता भी हैरान हैं। शोधकर्ताओं ने मजाक में कहा कि यह दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता है।