आंधी की चपेट में गरीब महिला की घर ध्वस्त

author-image
New Update
आंधी की चपेट में गरीब महिला की घर ध्वस्त

पलविंदर सिंह, एएनएम न्यूज़: आंधी की चपेट में आकर पेड़ गिरने से एक गरीब महिला का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई हवा की रफ्तार तेज होने के कारण रांची ग्राम उड़िया पड़ा के शकुंतला राजहंस का टाली का घर के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा जिससे उक्त राजहंस का घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ। उसी समय महिला केंदुआ बाजार किसी के घर में काम करने गई हुई थी जब कि पेड़ गिरने से घर में रखी राशन बर्तन आदि सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गया। जिससे उक्त महिला बाहर रात गुजारने पर मजबूर हो गई। हालांकि स्थनीय लोगों ने उक्त महिला की मदद के लिये आगे आये तथा स्थनीय पार्षद से मदद की गुहार लगाई है। स्थनीय लोगों के मुताबिक उक्त महिला के परिवार में कोई नही है। दुसरो के घरों में बर्तन आदि धोकर गुजारा करती है।