आज दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत

author-image
New Update
आज दुनिया देखेगी भारत की समुद्री ताकत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के क्षेत्र में भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। दरअसल, आज मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में दो स्वदेशी युद्धपोत लॉन्च किए जाएंगे और इस दौरान खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वहां मौजूद रहेंगे। भारतीय वायुसेना युद्धपोत आईएनएस सूरत (यार्ड 12707) और आईएनएस उदयगिरी (यार्ड 12652) के जरिए पूरी दुनिया को अपनी समुद्री ताकत दिखाएगी। दोनों ही युद्धपोतों का डिजाइन नौसेना के नेवल डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है।