दुर्गापुर क्षेत्र से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

author-image
New Update
दुर्गापुर क्षेत्र से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : दुर्गापुर सेकंडरी क्षेत्र के एक मकान से सोमवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। घटना से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। दुर्गापुर थाने की पुलिस और पूर्व स्थानीय पार्षद पल्लब नाग मौके पर पहुंचे। पल्लब नाग की मदद से शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान सुशील जाना (40) के रूप में हुई है। वह और उसकी मा बेलारानी जाना उस घर में रहते थे। दोनों कुछ समय से बीमार थे। पड़ोसियों को शक है कि आज सुबह घर से बदबू आ रही थी।



उसके बाद पता चला है कि सुशील जाना की मौत हो गई है। घटना के संदर्भ में एक स्थानीय निवासी ने बताया कि आज सुबह ही उन लोगों को सुशील जाना की मौत के बारे में पता चला उन्होंने बताया कि घर में वह और उनकी मां रहते थे उनकी मां को लग रहा था कि उनका बेटा अभी भी जिंदा है लेकिन दरअसल उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना की खबर पाकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ही उनका दाह संस्कार किया जाएगा।