मंडप से सीधे अस्पताल पहुंची दुल्हन

author-image
New Update
मंडप से सीधे अस्पताल पहुंची दुल्हन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के नवादा जिले में एक दुल्हन की रविवार को शादी होनी थी। उसे विदा होकर अपने ससुराल जाना था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वह सीधे अस्पताल पहुंच गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह सारा मामला डीजे विवाद से जुड़ा हुआ है। शादी में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन समेत चार लोगों को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के परिवार वालों की शिकायत पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, वहीं अन्य आरोपियों को भी तलाशा जा रहा है।