महिला वकील की लात-घूसों से सरेआम पिटाई, देखे वीडियो

author-image
New Update
महिला वकील की लात-घूसों से सरेआम पिटाई, देखे वीडियो

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कर्नाटक के बागलकोट में एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी गई। उसे लात-घूसों से बीच बाजार मारा गया। आरोपी उसके पेट पर लात मारता रहा, थप्पड़ों की बौछार करता रहा। महिला वकील गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आसपास खड़े लोगों में कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महनतेश ने पहले तो संगीता पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इसके बाद उसने संगीता के पेट पर लात भी मारी। संगीता को बचाने के बजाए लोग इस घटना का वीडियो बनाते दिखाई दिए। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला वकील को काफी चोट आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित महिला के बीच संपत्ति विवाद में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।