आज कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

author-image
New Update
आज कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 8 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो जाएगा। भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी का छाया चंद्रमा पर पड़ती तो इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।