कौन है त्रिपुरा के नए सीएम माणिक साहा ?

author-image
New Update
कौन है त्रिपुरा के नए सीएम माणिक साहा ?

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। वहीं शाम को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में डॉ. माणिक साहा को नए सीएम का चेहरा तय किया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है। माणिक साहा पेशे से दंत चिकित्सक हैं। पिछले साल वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे और त्रिपुरा से ऐसा करने वाले अकेले नेता हैं। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे।