स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आईपीएल 2022 का आज 60वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की तरफ से शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी मैदान पर है जबकि बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को नई गेंद थमाई है।