भारत ने आठ लाख डॉलर का चेक सौंपा

author-image
New Update
भारत ने आठ लाख डॉलर का चेक सौंपा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के उपयोग का विस्तार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में भारत ने यूएन की एक परियोजना के लिए 8,00,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया। यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने दुनिया भर में हिंदी भाषी आबादी तक संयुक्त राष्ट्र के बारे में जानकारी का प्रसार करने के लिए यह चेक सौंपा। यूएन के बारे में हिंदी में जानकारी प्रसारित करने के लिए वर्ष 2018 में 'हिंदी @ यूएन' (Hindi @ UN) परियोजना शुरू की गई है।