हिमाचल विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने के केस में पहली गिरफ्तारी

author-image
New Update
हिमाचल विधानसभा पर खालिस्तानी झंडा लगाने के केस में पहली गिरफ्तारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बीते रविवार हिमाचल विधानसभा के मुख्य द्वार और चहारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे लगाने और नारे लिखने के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, एक शख्स के फरार होने की जानकारी मिली है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब से एक गिरफ्तारी की है। इस मामले की जांच करने के लिए गठित की गई विशेष जांच टीम ने पंजाब में छापे मारे थे। जहां रोपड़ जिले के मोरिंडा से हरबीर सिंह नाम का एक युवक गिरफ्तार हुआ है। वहीं, एक युवक यहां से फरार होने में सफल रहा।