रवींद्रनाथ टैगोर जन्मजयंती: भाजपा ने किया इन कार्यक्रम का आयोजन

author-image
New Update
रवींद्रनाथ टैगोर जन्मजयंती: भाजपा ने किया इन कार्यक्रम का आयोजन

राहुल पासवान, एएनएम न्यूज: भाजपा नियामतपुर सेन्ट्रल कार्यालय के कार्यकर्ताओं ने कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जी जन्मजयंती बंगला 25 वैशाख के अवसर पर कवि गुरु के तस्वीर पर माल्या दान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में आसनसोल जिला सदस्य महेश सिंह, आसनसोल जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अबरार अहमद, आसनसोल जिला के युवा नेता टिंकू वर्मा, दिलीप गुप्ता, काजल दास,कवि सिंह, अमित गोराई, साचु दास, कंचन सिन्हा, सुनील सरकार,महिला नेत्री रूपा दास, विजय सिंह के साथ काफ़ी सँख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। भाजपा नेता काजल दास की पुत्री इसपिता दास ने रवींद्र संगीत गा कर एक बार सभी के ह्र्दय में कवि गुरु के प्रति श्रद्धा भाव को प्रेरित के साथ साथ पश्चिम बंगाल में रवींद्रनाथ जी के गीतों से सभी का मन जीत लिया। इस संस्कृति कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता ने भी रवींद्रनाथ जी का गीत गाया।