भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाएं करेगा समन्वित निगरानी मिशन

author-image
Harmeet
New Update
भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाएं करेगा समन्वित निगरानी मिशन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाएं नियमित रूप से समन्वित अभियान चला रही हैं। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि 9 से 13 मई तक निर्धारित तैनाती के दौरान पी-8आई विमान क्षेत्र में सक्रिय फ्रांसीसी युद्धपोतों के साथ जुड़ेगा। भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी-8आई सोमवार को दक्षिणी हिंद महासागर में ला रीयूनियन द्वीप पर पहुंच गया है। यहां वह फ्रांसीसी युद्धपोतों के साथ समन्वित निगरानी करने के लिए पांच दिवसीय मिशन पर तैनात किया जाएगा। दक्षिणी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए क्षेत्र में समन्वित निगरानी मिशन करेगा।