12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'असानी'

author-image
New Update
12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'असानी'

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'असानी' का व्यापक असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। 10 मई यानी आज इसके आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा। इसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने तीन राज्यों पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। कई जिलों में बारिश शुरू भी हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, चक्रवात पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और पुरी के लगभग 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।