भीषण गर्मी के बीच यहां मौसम होगा सुहाना

author-image
New Update
भीषण गर्मी के बीच यहां मौसम होगा सुहाना

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पर रही है। इस बीच आज कई इलाकों में आज मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आज देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी के बीच आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। इसके लो प्रेशर एरिया में बदलने होने की संभावना है। चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है।