स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि बंगाल देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अगर लड़कियां न्याय मांगने जाती हैं तो पीड़ितों को ही आरोपी बना दिया जाता है। लेकिन हम यहां ऐसा नहीं करते। अगर मेरे लड़के-लड़कियां (पार्टी कार्यकर्ता) दोषी हैं तो मैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ती। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो फर्जी वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।