चक्रवात का अनुमान

author-image
New Update
चक्रवात का अनुमान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी। बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।