जोधपुर हिंसा के मामले पर 141 व्यक्तियों की गिरफ्तार

author-image
New Update
जोधपुर हिंसा के मामले पर 141 व्यक्तियों की गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया की स्थिति नियंत्रण में है। हिंसा के मामले पर 141 व्यक्तियों की गिरफ्तार किया गया है। जबकि 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए 133 लोगों को धारा 151 और 8 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा 4 और आमजन द्वारा 8 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि उपद्रव में 9 पुलिस कर्मी चोटिल हुए है। सभी सुरक्षित है। 3 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। तीनों खतरे से बाहर है।