ईद के मौके पर क्या बोले बाइडन

author-image
New Update
ईद के मौके पर क्या बोले बाइडन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश-दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं। इसके बावजूद वह चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं।



बाइडन ने यह बात व्हाइड हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन उन हम सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, उन्हें हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।