कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

author-image
New Update
कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज देशभर में ईद-उल-फित्र यानी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज पढ़कर अल्लाह से शांति और खुशहाली की दुआएं कीं। ईद के इस खास दिन घरों में शीर-खूरमा बनाया जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और सुबह नमाज अदा भी करते हैं। इसके बाद सभी लोग अपने करीबियों से मिलते हैं और पकवान खाकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। ईद मुसलमानों के लिए एक मुबारक त्योहार होता है, मुस्लिम समाज 30 दिन रोजे रखते हैं, जिसके बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।