जोधपुर में हिंसा

author-image
New Update
जोधपुर में हिंसा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजस्थान के जोधपुर शहर में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई। जालोरी गेट पर झंडा उतार फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए।





आज मनाए जा रहे ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार की पूर्व रात हुए इस बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पत्थरबाजी में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। शहर में माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांत है। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से सौहार्द कायम रखने और त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है।