/anm-hindi/media/post_banners/16FDZjZYj7KaVMGmTR6V.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बंगाल में एक यात्री विमान तूफान में फंस गया। जिसके कारण कई यात्रियों को चोट आई है। दुर्गापुर में रविवार को स्पाइसजेट का विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गया। इस वजह से इसे लैंडिंग करते वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट के तूफान में फंसने से केबिन में रखा हुआ सामना गिरने लगा, जिससे 40 यात्री घायल हो गए। अब एक वीडियो काफी वायरल हो रहा जिसमे यात्रियों का दर्द साफ़ झलक नजर आ रहा है।
वीडियो में स्पाइसजेट फ्लाइट के फर्श पर चीजें फैली नजर आ रही हैं जिसमें कप, बोतलें और कई अन्य सामान शामिल हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन मास्क लटक रहे हैं और यहां तक कि केबिन बैगेज भी यात्रियों के ऊपर आ गिरा। इसके साथ ही एयरहोस्टेस को यात्रियों को आश्वस्त करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक ये विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंस गया। लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा विमान एक पल को हवा में ही रुक सा गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बोइंग B737 विमान का संचालन SG-945 के रूप में हो रहा था। स्पाइसजेट का विमान B737 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लैंडिंग करने वाला था।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)