जमुरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ हुए एक गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
जमुरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक क्विंटल से अधिक गांजा के साथ हुए एक गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज : जमुरिया में एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया। इस घटना में उत्तम गोराई नाम के एक स्थानीय व्यक्ति को एक चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के खुफिया विभाग और जमुरिया पुलिस ने कल जमुरिया के बीजपुर दक्षिणपारा में संयुक्त अभियान चलाया और इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। उत्तम गोराई के घर के सामने उनके ही चार पहिया वाहन में गांजा भरकर रखा गया था। बाद में भारी पुलिस बल ने जाकर पूरे घर की तलाशी ली। एक क्विंटल तीन किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार उत्तम को आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस कस्टडी के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।