साल का पहला सूर्यग्रहण आज

author-image
New Update
साल का पहला सूर्यग्रहण आज

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल यानी आज रात 12.15 बजे से 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। चार घंटे का यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यह आंशिक सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक क्षेत्र, प्रशांत महासागर व दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। यह भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां इसके किसी धार्मिक प्रभाव का सवाल नहीं है। रात में मंदिर बंद रहते हैं, इसलिए ग्रहणकाल में इन्हें बंद करने की भी जरूरत नहीं होगी। न ही किसी तरह का सूतककाल का असर होगा।