चीनी नागरिकों को पर्यटन वीजा नहीं, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

author-image
New Update
चीनी नागरिकों को पर्यटन वीजा नहीं, विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चीन के नागरिकों को भारत का पर्यटक वीजा नहीं देने के मामले में आज विदेश मंत्रालय ने बयान दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नियमित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम शंघाई जैसे चीनी शहरों में कोविड-19 की स्थिति से अवगत हैं। चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करने का यह उपयुक्त समय नहीं है। अरिंदम बागची ने कहा कि चीन ने खुद हमें वीजा जारी नहीं किया है। साल 2020 से भारत को वीजा जारी करना निलंबित किया हुआ है। चीन के लिए पर्यटक वीजा जारी करने पर चर्चा करने का सही समय नहीं है।