राजधानी में 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

author-image
Harmeet
New Update
राजधानी में 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : राजधानी के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को दिनभर तेज चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। आज से लोगों को भीषण लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।