संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हटा रूस

author-image
New Update
संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हटा रूस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस अब संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हट रहा है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने बुधवार को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की सदस्यता को निलंबित करने के लिए होने वाली वोटिंग से एक दिन पहले यह जानकारी दी है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने एक ट्वीट में कहा, रूस ने यूएनडब्ल्यूटीओ से हटने के अपने इरादे की घोषणा की है। रूस का निलंबन तुरंत प्रभावी है।