सूर्य ग्रहण और शनिचरी अमावस्या एक ही दिन

author-image
New Update
सूर्य ग्रहण और शनिचरी अमावस्या एक ही दिन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। पंचांग के मुताबिक साल के पहले सूर्य ग्रहण का संयोग 30 अप्रैल को बन रहा है। इस दिन वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। इसके अलावा इस दिन शनिचरी अमावस्या का भी संयोग बन रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। बहरहाल भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के कारण सूर्य ग्रहण के दिन कुछ राशियों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।





पंचांग के मुताबिक शनिवार, 30 अप्रैल को शनिचरी अमावस्या है। साथ ही इस दिन वैशाख अमावस्या है. इस अमावस्या के दिन शनिवार पड़ने की वजह से शनिचरी अमावस्या का संयोग बन रहा है। मान्यता है कि शनिचरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान और उसके बाद दान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर पितरों के निमित्त श्राद्ध करना भी शुभ माना गया है।