भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर

author-image
New Update
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल इस बार भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सीबीडीटी प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹14.09 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया यानी इसमें 49.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष जेबी महापात्र ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में रिकॉर्ड वृद्धि कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में वापसी के संकेत हैं। महापात्र ने एक सम्मेलन के अंत में कहा कि 2021-22 का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (आई-टी रिफंड को ध्यान में रखते हुए) 2018-19 में हासिल किए गए ₹11.37 लाख करोड़ से 2.5 लाख करोड़ अधिक है।