इसरो ने पहली बार दिखाई 'मिशन मून' की झलक

author-image
New Update
इसरो ने पहली बार दिखाई 'मिशन मून' की झलक

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 130 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को चांद पर पहुंचाने के लिए चंद्रयान-3 फिर से तैयार हो रहा है। इसरो ने पहली बार इस मिशन की तस्वीरें जारी की हैं। सब कुछ सही रहा तो यह मिशन इसी साल अगस्त में लांच हो सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से जारी एक डॉक्यूमेंट्री 'स्पेस ऑन व्हील्स' में इन तस्वीरों को जारी किया गया है। इसरो ने इस डॉक्यूमेंट्री को अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत द्वारा लांच किए गए 75 उपग्रहों को भी दिखाया गया है।