अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

author-image
New Update
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 27 अप्रैल

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना व केरल में आंधी तूफान। यहां 30 से 50 किमी रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं असम व मेघालय में तेज बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात जैसे राज्यों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।



28 अप्रैल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के अलावा असम व मेघालय में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।



29 अप्रैल

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाएं चलेंगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावनाएं हैं। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा।