टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: पुनियाटी भाजपा कार्यालय में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों सहित भाजपा की सांगठनिक शक्ति को बढ़ाने के लिए डॉक्टर विजन मुखर्जी के नेतृत्व में जरुरी बैठक का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर विजन मुखर्जी ने कहा कि संगठन में दुर्बलता की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी को आसनसोल संसदीय उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है हमे संगठन को और मजबूत करके आने वाले पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया जाना चाहिए। भाजपा के सभी नेता ,कर्मी और समर्थकों को आम जनता से जुड़ कर उनकी समस्यायों को सरकार के पास रखकर आंदोलन शुरू करना होगा तभी जनता भाजपा के साथ जुड़ेगी उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव,नगर निगम चुनाव सहित लोकसभा चुनाव में भाजपा दूसरे स्थान पर रही है किंतु हमे पहला स्थान प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह,अनिरुद्ध पासवान अनिरुद्ध चक्रवर्ती,रंजीत गांधी,दिवाकर सिंह,रेणु महतो ,मुनमुन सिंह सहित भाजपा के सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।