हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

author-image
New Update
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

 स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिकों को मुफ्त बूस्टर डोज लगेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की है। इसमें 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे हरियाणा सरकार ही वहन करेगी। जल्द ही बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली और करीब एक करोड़ 88 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।