भारत सैन्य खर्च के मामले में कितने स्थान पर है?

author-image
New Update
भारत सैन्य खर्च के मामले में कितने स्थान पर है?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रूस व यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक और बड़ी खबर आई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार विश्व में सैन्य खर्च 2.1 खरब डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। भारत सैन्य खर्च के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।



अमेरिका व चीन हथियारों पर खर्च के मामले में सबसे आगे हैं। उनके बाद भारत ने स्थान ले लिया है। एसआईपीआरआई की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार इस साल अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन व रूस ने हथियारों पर सबसे ज्यादा खर्च किया। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत 76.6 अरब डॉलर का सैन्य खर्च कर दुनिया में तीसरे स्थान पर है। इसमें 2020 की तुलना में 0.9 फीसदी और 2012 की तुलना में 33 फीसदी वृद्धि हुई है।