WBJEE का एडमिट कार्ड जारी

author-image
Harmeet
New Update
WBJEE का एडमिट कार्ड जारी

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: WBJEE 2022 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहें कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। स्टेट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड ने 30 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स एडमिट डाउनलोड करने के लिए wbjeeb.nic.in पर जाएं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। कैंडिडेट् अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड़ करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। होमपेज पर दिए गए 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' वाले लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई डिटेल्स भरें और सब्मिट कर दें। सब्मिट करते ही कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब कैंडिडेट्स इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।